मुज़फ्फरनगर: वैलेंटाइन डे को लेकर शिवसेना के जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने शिव चौक पर पहुंचकर होटल संचालकों को दी चेतावनी
बुधवार को शिवसेना के जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा शिव चौक पर पहुंचे जहां पर उनके द्वारा प्रदर्शन करते हुए होटल संचालक को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कहीं पर भी वैलेंटाइन डे को लेकर कोई भी कार्यक्रम आयोजित किया गया तो उनका इलाज किया जाएगा। शिवसेना की 5 टीमें में शहर में भ्रमण कर वैलेंटाइन डे मनाने वालों का मुंह काला करेगी।