पकड़ी दयाल: डीजे विवाद में भड़का तनाव: भंडार में दो समुदाय आमने-सामने, पथराव में बीडीओ समेत कई घायल, हालात पांच घंटे तक रहे बेकाबू
पचपकड़ी थाना क्षेत्र के भंडार गांव में सोमवार की सुबह धार्मिक आयोजन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच गंभीर तनाव उत्पन्न हो गया। विष्णु महायज्ञ के तहत निकाली जा रही कलश यात्रा जब मस्जिद के पास पहुंची, उसी दौरान हुए विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने आ गए और इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो