सोरांव: सोरांव इलाके में स्थित पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल लेने वाले लोगों की लगी लंबी कतार, लोग परेशान
सोरांव इलाके से मऊआइमा सुलेमपुर स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार की सुबह देखा गया कि पेट्रोल व डीजल लेने वाले लोगों की लंबी कतार लग गई । जैसे ही स्थानीय लोगों को यह बात पता चली कि आगे से पेट्रोल व डीजल न मिलने की अफवाह पर पेट्रोल व डीजल लेने वाली वालों की भीड़ लग गई । जबकि उधर संबंधित अधिकारियों का कहना है कि पेट्रोल व डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है ।