ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार
हरिद्वार के कनखल से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शादी समारोह के दौरान खुशियों का माहौल अचानक मारपीट में बदल गया।
बैंक्वेट हॉल में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
मारपीट की इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं, बैंक्वेट हॉल में हुए इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, घटना को लेकर अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
फिलहाल वायरल वीडियो और सामने आ रही जानकारी के आधार पर मामले पर नजर बनी हुई है।