नावकोठी: गम्हरिया वार्ड नंबर 5 के एक युवक के सड़क हादसे में हुई मौत से गांव में शोक की लहर
पहसारा पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 5 गम्हरिया में रविवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक जनार्दन महतो का 21 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा शोक संतप्त परिजनों से भेंट करने का सिलसिला जारी है। लोगों ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया है।