पूरनपुर: राहुल नगर-चंदिया हजारा मार्ग पर दो फीट पानी, आवागमन में हो रही है दुश्वारियाँ
पूरनपुर। लगातार हो रही बारिश के चलते राहुल नगर से चंदिया हजारा जाने वाला मार्ग पूरी तरह बदहाल हो गया है। सड़क पर करीब दो फीट तक पानी भरने से ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सड़क और गड्ढों का पता नहीं चल पा रहा है, जिससे बाइक और साइकिल सवारों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पहले से