हसनपुर: आजाद समाज पार्टी के नेता को जान से मारने की धमकी, हसनपुर में सड़क पर खड़े ट्रक हटाने को लेकर विवाद, कोतवाली में हंगामा
हसनपुर में सड़क पर खड़े एक ट्रक को हटाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान आजाद समाज पार्टी (असपा) के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य एवं मंडल प्रभारी मुरादाबाद देवेंद्र बैसला को कथित तौर पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद असपा नेता अपने समर्थकों के साथ हसनपुर कोतवाली पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया।