धामपुर: स्योहारा क्षेत्र के गांव सदाफल में पुलिस ने गोवंश निवारण अधिनियम के तहत 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Dhampur, Bijnor | Sep 11, 2026 शुक्रवार की दोपहर करीब 1:00 मिली जानकारी के मुताबिक स्योहारा के मोहल्ला जोशियान निवासी मोहित जोशी ने गोवंशों के अवशेष फेकने आदि की शिकायत की थी। पुलिस ने इस मामले में स्योहारा के सदाफल निवासी फरियाद, शराफत,छोटू उर्फ सुहैल, बाबू, नन्हे उर्फ इस्लामुद्दीन, अशरफ उर्फ चुन्नू ,एहसान को गिरफ्तार किया।