गोरखपुर: कुत्ता भौंकता रहा, चोर ताला तोड़कर मकान खंगालते रहे, परिवार पिता के अंतिम संस्कार में गया था, सीसी कैमरे में कैद
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के फुलवरिया में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया।घटना उस समय हुई,जब मकान मालिक पिता के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने परिवार के साथ संतकबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव बरपरवा गए थे। घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।