देवसर: उपखंड अधिकारी की मौजूदगी में देवसर में स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर हुई बैठक, टीकाकरण लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश
जिले के देवसर में स्वास्थ्य विभाग देवसर के समस्त स्वास्थ्य कार्यक्रमों की अखिलेश सिंह उपखंड अधिकारी देवसर के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित अनमोल पोर्टल के संबंध में समस्त एएनएम को निर्देशित किया गया की समस्त गर्भवती महिलाओं का अनमोल पोर्टल में पंजीयन प्रथम त्रैमास में करते हुए उसकी जांच पूर्ण करें।