गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस ने 13 चोरी कांडों का खुलासा कर 7 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
गिरिडीह पुलिस ने 13 चोरी कांड का खुलासा करते हुए 7 शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। बुधवार को 2 बजे एसपी डॉ विमल कुमार ने पपरवाटांड स्थित कार्यालय से प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी।इन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बगोदर-सरिया एवं खोरीमहुआ अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के उद्भेदन के लिए SIT का गठन किया गया था।