ब्रेकिंग न्यूज़ | संविधान दिवस विशेष रिपोर्ट
आज 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर जनपद मेरठ के राजकीय हाईस्कूल खिर्वा नवाबाद में संविधान दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता के संदेश लेकर "हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान" के नारों के साथ रैली निकाली।
रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया।
विद्यालय परिसर में संविधान के प्रति सम्मान और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।
छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने संदेश दिया कि हमारा संविधान ही हमारे देश की एकता, समानता और न्याय की मजबूत नींव है।
संविधान का सम्मान, देश का अभिमान!
कैमरामैन के साथ पत्रकार पंकज चौधरी की खास रिपोर्ट।
UP.23.NEWS – सच्ची खबर सबसे पहल�