कोल: ADM कंपाउंड के निकट अज्ञात बदमाश ने बिल्डर के सिर में मारी गोली, JN मेडिकल में इलाज जारी
Koil, Aligarh | Jul 21, 2025 एडीएम कंपाउंड के निकट अज्ञात बदमाश ने बिल्डर के सिर में गोली मार दी। बिल्डर लाडले खान सोमवार दोपहर अपनी स्कूटी से निजी काम से जा रहे थे। एडीएम कंपाउंड के निकट अज्ञात बदमाश ने कई राउंड फायरिंग की जिसमें लाडले के सिर में गोली लग गई। इस दौरान गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े तभी आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गया।