कोल: पला साहिबाबाद में पति-पत्नी के विवाद के चलते युवक ने पड़ोस के मकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, 3 माह पहले हुई थी शादी
Koil, Aligarh | Jul 21, 2025 पला साहिबाबाद में पति-पत्नी के विवाद में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब 23 वर्षीय सूर्य प्रताप मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी शादी 3 महीने पूर्व हुई थी। सूर्य प्रताप का उसकी पत्नी से रविवार शाम आपसी विवाद हुआ था। पत्नी से विवाद के बाद वह अपने रिश्तेदार के पड़ोस की खाली मकान में चला गया और पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।