प्रतापगढ़: गोगलपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 बीघा फसल हुई खाक
प्रतापगढ़ के गोगलपुर गांव में शुक्रवार दोपहर 2 बजे जर्जर बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब्दुल खार, वाहिद अली और शिव शंकर गुप्ता समेत कई किसानों की लगभग 7 बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग बुझाई। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे और जर्जर तारों को बदलने की मांग की है।