Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

मां ने बतलाया बेटा का दर्द जब नीट का रिजल्ट आया तो ऐसा क्या हुआ देखिए... #Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 #छात्रों #मांगपत्र #NEET #मधेपुरा #अन्याय #जिलाधिकारी #संघर्ष #Sosts #deshhitsamachar11 @highlight

Madhepura, Madhepura | Jul 27, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा

 *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत युवाओं से किया वर्चुअल संवाद* 

 *समाहरणालय, मधेपुरा से 20 युवा प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, राष्ट्र निर्माण एवं सीमावर्ती गांवों के विकास का मिला प्रेरक संदेश* 

मधेपुरा, 26 जुलाई 2026।

'विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम–2026' के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 400 से अधिक युवा प्रतिभागियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रेरणादायी वर्चुअल संवाद किया। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में मधेपुरा जिले के 20 चयनित युवा प्रतिभागियों ने समाहरणालय, मधेपुरा से ऑनलाइन माध्यम द्वारा सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा प्राप्त की।

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के 'माय भारत' प्लेटफॉर्म द्वारा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) तथा गृह मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को सशक्त करना तथा सीमावर्ती गांवों को राष्ट्र के "प्रथम गांव" के रूप में विकसित करने के प्रधानमंत्री के विजन को जन-जन तक पहुंचाना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित युवाओं ने लद्दाख, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड के वाइब्रेंट सीमावर्ती गांवों का भ्रमण कर वहां की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक गतिविधियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता अभियान, जन-जागरूकता कार्यक्रम, युवा सम्मेलन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, वृक्षारोपण, मिनी मॉडल पंचायत, स्थानीय कारीगरों से संवाद तथा रणनीतिक महत्व के संस्थानों के भ्रमण जैसी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के लिए आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में 3 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया था, जिनमें से प्रत्येक राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया।

वर्चुअल संवाद के दौरान प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री का प्रेरक संबोधन सुना तथा अपने अनुभव साझा किए। इस कार्यक्रम ने युवाओं में राष्ट्रीय एकता, राष्ट्र निर्माण के प्रति उत्तरदायित्व, सीमावर्ती क्षेत्रों के महत्व तथा विकसित भारत के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ किया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला पदाधिकारी, मधेपुरा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं माय भारत, मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी, माय भारत, मधेपुरा श्री नीरज कुमार झा सहित जिले के चयनित युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति समाहरणालय, मधेपुरा जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत युवाओं से किया वर्चुअल संवाद* *समाहरणालय, मधेपुरा से 20 युवा प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, राष्ट्र निर्माण एवं सीमावर्ती गांवों के विकास का मिला प्रेरक संदेश* मधेपुरा, 26 जुलाई 2026। 'विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम–2026' के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 400 से अधिक युवा प्रतिभागियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रेरणादायी वर्चुअल संवाद किया। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में मधेपुरा जिले के 20 चयनित युवा प्रतिभागियों ने समाहरणालय, मधेपुरा से ऑनलाइन माध्यम द्वारा सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा प्राप्त की। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के 'माय भारत' प्लेटफॉर्म द्वारा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) तथा गृह मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को सशक्त करना तथा सीमावर्ती गांवों को राष्ट्र के "प्रथम गांव" के रूप में विकसित करने के प्रधानमंत्री के विजन को जन-जन तक पहुंचाना था। कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित युवाओं ने लद्दाख, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड के वाइब्रेंट सीमावर्ती गांवों का भ्रमण कर वहां की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक गतिविधियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता अभियान, जन-जागरूकता कार्यक्रम, युवा सम्मेलन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, वृक्षारोपण, मिनी मॉडल पंचायत, स्थानीय कारीगरों से संवाद तथा रणनीतिक महत्व के संस्थानों के भ्रमण जैसी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के लिए आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में 3 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया था, जिनमें से प्रत्येक राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया। वर्चुअल संवाद के दौरान प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री का प्रेरक संबोधन सुना तथा अपने अनुभव साझा किए। इस कार्यक्रम ने युवाओं में राष्ट्रीय एकता, राष्ट्र निर्माण के प्रति उत्तरदायित्व, सीमावर्ती क्षेत्रों के महत्व तथा विकसित भारत के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला पदाधिकारी, मधेपुरा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं माय भारत, मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी, माय भारत, मधेपुरा श्री नीरज कुमार झा सहित जिले के चयनित युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Madhepura, Bihar | Jul 26, 2026

मां ने बतलाया बेटा का दर्द जब नीट का रिजल्ट आया तो ऐसा क्या हुआ देखिए... #Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11 #छात्रों #मांगपत्र #NEET #मधेपुरा #अन्याय #जिलाधिकारी #संघर्ष #Sosts #deshhitsamachar11 @highlight - Madhepura News