पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के पटना स्थित आवास पर किया अचानक दौरा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार सुबह करीब 11:00 बजे अचानक केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के आवास पहुंचे। उनका ललन सिंह के यहां जाना ऐसे समय में हुआ जब इसी सप्ताह पीएम नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा होने वाला है। ऐसे में CM नीतीश कुमार और ललन सिंह की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।