पटना ग्रामीण: पटना: तेजस्वी यादव के कमीशन के आरोप पर सिन्हा का पलटवार, कहा- अभिनेता नहीं, नेता बनेगा सीएम
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को टेंडर के नाम पर 30% कमीशन मंत्रियों को मिलने की बात कही थी। इस पर शनिवार शाम करीब 5:00 बजे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव को घेरते हुए कहा कि बिहार में अभिनेता नहीं बल्कि नेता सीएम बनेगा जो जनता का सेवक रहेगा। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि बिहार को खलनायक नहीं बल्कि नायक की जरूरत है।