पटना ग्रामीण: पटना में ऑपरेशन मुस्कान के तहत राजकीय रेल पुलिस ने 101 मोबाइल सौंपे
ऑपरेशन मुस्कान के तहत राजकीय रेल पुलिस पटना के द्वारा लगातार लोगों के चोरी हुए या फिर खोए मोबाइल वास्तविक धारक को सौंपे जा रहे हैं।इसी क्रम में शनिवार को भी दोपहर करीब 3:00 बजे राजकीय रेल पुलिस पटना के द्वारा 101 मोबाइल वास्तविक धारक को सौंपे गए, जोकि या तो चोरी हुए थे या फिर खो गए थे।यह जानकारी दी गई है कि अब तक कुल 2618 मोबाइल वास्तविक धारक को सौंपे गए हैं