करसोग: मतेहल में हादसा: घास काटने गई महिला की मौत, एक व्यक्ति घायल
Karsog, Mandi | Nov 27, 2025 वीरवार शाम 5 बजे डीएसपी करसोग चांद किशोर ने कहा कि मतेहल में घास काटने गई दो महिलाएँ पहाड़ी से गिर गईं। हादसे में रमा देवी पत्नी भगवान दास की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल होकर नागरिक चिकित्सालय करसोग में उपचाराधीन है। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 25,000 रुपये और घायल महिला के उपचार के लिए 5,000 रूपये फ़ौरी राहत दी है।