लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गोरखपुर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। काली मंदिर चौराहे स्थित सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर महानगर की पूरी टीम महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही के नेतृत्व में मौजूद रही। सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के सूत्रधार लौह पुरुष सरदार पटेल को नमन करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को याद किया। लौह पुरुष,भारत रत्न श्रद्धेय सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती पर गोरखपुर में कोटि-कोटि नमन किया गया। उनकी जयंती के पावन अवसर पर काली मंदिर चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर महानगर की पूरी टीम महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही के नेतृत्व में उपस्थित रही। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष मनीष जैन, महानगर उपाध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष अमृतलाल भारती,महानगर महामंत्री मनोज अग्रहरि,महानगर मंत्री सिद्धार्थ घोष, महागर मंत्री सूरज गुप्ता,महानगर कोषाध्यक्ष विक्की कुकरेजा,मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा,अमित श्रीवास्तव,पार्षद मनु जायसवाल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ महानगर संयोजक सौरभ सिंह के नेतृत्व में प्रवीण सिंह,सह-संयोजक आलोक गुप्ता और संयुक्त व्यापार मंडल के संयोजक रमेश चंद्र गुप्त सहित अनेक व्यापारी नेताओं ने भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। सभी ने कहा कि सरदार पटेल जी का संपूर्ण जीवन हमें राष्ट्र की एकता,अखंडता और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा देता रहेगा
#SNewsliveGorakhpur