बटियागढ़: बुजुर्ग महिला की पेंशन रुकी, परेशान होकर बटियागढ़ में दफ्तरों के चक्कर काट रही, जिम्मेदार बेखबर
बटियागढ़ ब्लॉक के भिलौनी गांव निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला शोभरानी विश्वकर्मा की पेंशन रुकी हुई है,करीब 1 साल से रुकी हुई पेंशन पाने के लिए बुजुर्ग महिला और अपने भतीजे के साथ लाचारी की हालत मे बटियागढ़ में सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही45 डिग्री तापमान में बुजुर्ग मां की दफ्तरों में भटकते हुए मार्मिक तस्वीरे भी सामने आई