बैरियर तोड़कर भागा शराब तस्कर! डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, अंदर मिली 1050 बोतल शराब
बक्सर के वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर शराब तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम 🍾🚔 उत्तर प्रदेश से बिहार में दाखिल हो रही स्कॉर्पियो को रोकने पर चालक ने बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश की. करीब 100 मीटर तक बैरियर घसीटने के बाद गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और चालक मौके से फरार हो गया. तलाशी में 1050 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है.
#Buxar #BuxarNews #BuxarTopNews #BiharNews #Bihar Sharabbandi LiquorSmuggling PoliceAction ExciseDepartment ViralNews BreakingNews BiharPolice NewsUpdate
Buxar, Buxar | Aug 26, 2026