सैफई: वैदपुरा पुलिस ने नगला तेज में शांति भंग के मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार
Saifai, Etawah | Sep 11, 2026 वैदपुरा थाना क्षेत्र नगला तेज में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में वैदपुरा पुलिस ने भूप सिंह पुत्र भीम सिंह और मोनू पुत्र पप्पू सिंह निवासी नगला तेज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद दोनों को मुचलके पर रिहा कर दिया गया। जानकारी शुक्रवार देर शाम करीब सात बजे मिली।