जावरा: दीपावली के बाद कृषि मंडियों में लौटा व्यापार, सोयाबीन रिकॉर्ड भाव में बिका
Jaora, Ratlam | Nov 13, 2026 दीपावली अवकाश खत्म होते ही जावरा मंडी की उप मंडी कालूखेड़ा में बुधवार सुबह 10:45 बजे सोयाबीन की नीलामी रिकॉर्ड 11,500 रुपये प्रति क्विंटल पर हुई। व्यापारी संघ अध्यक्ष नितेश भंडारी और उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह चंद्रावत ने किसानों का स्वागत किया। मंडी के कई अधिकारी और किसान भी मौजूद रहे।