रामपुर मनिहारन: नानौता के छछरौली में पेयजल योजना का आकलन, ग्रामीणों ने जताई संतुष्टि, जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा स्वच्छ पानी
नानौता स्थित छछरौली गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजना का इम्पैक्ट असेसमेंट किया गया। योजना के सभी कार्य पूर्ण होने के बाद शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत स्तर पर यह सर्वे आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी संतुष्टि और योजना के प्रभाव का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और छात्रों की टीम ने।