लोहरदगा: हटिया विधायक नवीन जायसवाल का बयान: कांग्रेस गठबंधन सरकार जनता को भ्रमित कर रही है
लोहरदगा भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत 23 एवं 24 मई को आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रविवार शाम 4 बजे पावरगंज स्थित नॉवेल्टी होटल सभागार में संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के समापन सत्र में हटिया विधानसभा के विधायक नवीन जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।