बांसगांव: जगदीशपुर भलुवान गांव में जमीनी विवाद में चचेरे भाई को चाकू मारकर घायल करने वाले युवक को गगहा पुलिस ने किया गिरफ्तार
गगहा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर भलुवान गांव में रविवार को एक युवक ने जमीनी विवाद को लेकर अपने ही 14 वर्षीय नाबालिग चचेरे भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया था। घायल 14 वर्षीय नाबालिक शिवांश की माँ ने रविवार को गगहा थाने शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद घटना में शामिल युवक अनूप गुप्ता उर्फ दरोगा गुप्ता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।