कुरावली: कुरावली क्षेत्र में युवक और उसके परिवार के साथ दबंगों ने की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
कुरावली थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानून गोयान में एक युवक और उसके परिवार पर कथित रूप से लाठी-डंडों व लोहे के औजारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना कुरावली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।