बाढ़: बाढ़ के आदर्श ग्राम बेढ़ना में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
Barh, Patna | Aug 10, 2025 बाढ़ अनुमंडल स्थित आदर्श ग्राम बेढ़ना में रविवार लगभग 11 बजे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर प्रियरंजन किशोर सिंह तथा बेढ़ना ग्राम सभा के मुखिया दुर्गेश नंदिनी ने रविवार को लगभग 11 बजे फीता काटकर संयुक्त रूप से किया।