बाढ़: श्रावण मास के अंतिम दिन कई कांवरियों ने बाढ़ के उमानाथ से जल उठाकर अन्य शिवालयों के लिए प्रस्थान किया
Barh, Patna | Aug 9, 2025 श्रावण मास के अंतिम दिन कई कांवरियों ने बाढ़ के उमानाथ से जल भरकर कई शिवालयों में जाकर जल को चढ़ाया। इस अवसर पर नालंदा जिला, बख्तियारपुर सहित कई जगहों से लोग उमानाथ पहुंचे। इस संबंध में कई श्रद्धालुओं से 11 बजे बात की गई तो उन्होंने बताया कि सभी मंदिरों में उमानाथ मंदिर का खास महत्व है और उतरवाहिनी होने के कारण यहां के गंगाजल का भी खास महत्व है।