बाढ़: एनटीपीसी थाना क्षेत्र के दयालचक गांव में बिजली के करंट से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी
Barh, Patna | Aug 10, 2025 बाढ़ के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के दयालचक गांव में रविवार को लगभग 12 बजे एक व्यक्ति को बिजली का करेंट लग गया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोग वहां दौड़े तथा किसी तरह से बिजली के तार के चंगुल से निकाल कर उसे बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।