बाढ़: बाढ़ में धूमधाम से रक्षा बंधन मनाया गया, बहनों ने भाइयों को राखी बांध सुरक्षा का वचन लिया
Barh, Patna | Aug 9, 2025 बाढ़ में धूमधाम से शनिवार को रक्षा बंधन त्योहार 1:24 बजे तक मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांध कर सुरक्षा का वचन दिया, वहीं अपने भाई के लिए लंबी उम्र की कामना भी की। बता दें कि रक्षा बंधन में बहन अपने भाई को तिलक लगाती है, कलाई पर राखी बांधती है, मिठाई खिलाती है उसके बाद आरती उतारती है। जो कि भाई-बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता है।