Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नव-निर्वाचित प्रधानों तथा उपप्रधानों को दिलाई शपथ चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित हुआ कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की मूलभूत इकाई, समान भाव से कार्य करना प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी— कुलदीप सिंह पठानिया चंबा, जून 15 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ज़िला चंबा के अंतर्गत पंचायती राज संस्थाओं के नव-निर्वाचित प्रधानों तथा उपप्रधानों को आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्पक्षता एवं ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई। कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की मूलभूत इकाई हैं तथा पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी सभी वर्गों के लोगों के विकास और कल्याण के लिए समान भाव से कार्य करना है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधि निष्पक्षता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ज़िला को विकासात्मक दृष्टि से आगे बढ़ाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पंचायतों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से विकास कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने साथ यह भी कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का पूरा सहयोग मिलेगा ताकि ग्रामीण विकास को गति प्रदान की जा सके। विधायक नीरज नैय्यर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता तथा स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में वास्तविक विकास दिखाई दे। उन्होंने नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता दें तथा जनहित के कार्यों को निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ाएं। विधायक डॉ. जनक राज, डी०एस० ठाकुर, अध्यक्ष ज़िला कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, अध्यक्ष हज समिति दिलदार अली वट्ट, सदस्य निदेशक मंडल राज्य पथ परिवहन निगम एवं अध्यक्ष ज़िला कांग्रेस समिति सुरजीत भरमौरी, महासचिव राज्य कांग्रेस समिति यशवंत खन्ना, राजीव कौशल, केवल सिंह ठाकुर, उपायुक्त (कार्यवाहक) अमित मैहरा, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे । यहां उल्लेखनीय यह भी है, ,,,,,, ज़िले में 7 विकास खंडों के अंतर्गत 319 ग्राम पंचायतें हैं। चुनाव प्रक्रिया के लिए 319 प्रधान तथा 319 उपप्रधान पदों सहित कुल 638 पदों के लिए मतदान आयोजित किया गया। ज़िले में 7 पंचायत समितियां, 135 पंचायत समिति वार्ड, 18 जिला परिषद वार्ड तथा 1791 ग्राम पंचायत वार्ड हैं। पंचायती राज संस्थाओं के कुल 2581 पदों के लिए 8000 वैध उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए लगभग 4000 कर्मचारियों तथा 990 पुलिस- होमगार्ड कर्मियों की तैनाती की गई थी। जिले में कुल 4,07,829 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 2,06,570 पुरुष तथा 2,01,283 महिला मतदाता शामिल हैं। विकास खंडवार ग्राम पंचायतों की संख्या में भरमौर 31, भटियात 71, चंबा 47, मैहला 52, पांगी 19, सलूणी 46 तथा तीसा 53 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 4 प्रधान, 7 उपप्रधान, 1 पंचायत समिति सदस्य तथा 400 वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस प्रकार कुल 412 प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं।

Chamba, Chamba | Jun 15, 2026

MORE NEWS

सलूणी में 10वीं स्टेट वाइड मेगा मॉक एक्सरसाइज "भूकंप एवं फ्लैश फ्लड" का सफल आयोजन
सलूणी,
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में आज उपमंडल सलूणी में 10वीं स्टेट वाइड मेगा मॉक एक्सरसाइज का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस वर्ष की मॉक ड्रिल का मुख्य विषय "भूकंप एवं फ्लैश फ्लड" (Earthquake and Flash Flood) था, जिसका उद्देश्य किसी भी वास्तविक आपदा की स्थिति में विभिन्न प्रशासनिक विभागों की तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया और आपसी समन्वय को परखना था।
सुनील पहाड़ी ✍️ 
Suneel Pahadi Pahadi News 
#facebook #instagram #youtube #twitter #tiktok #instagood #love #like #socialmedia #follow #viral #whatsapp #trending #marketing #music #reels #google #digitalmarketing #photography #insta #india #fashion #memes #followforfollowback #socialmediamarketing #business #linkedin #likeforlikes #spotify #art

सलूणी में 10वीं स्टेट वाइड मेगा मॉक एक्सरसाइज "भूकंप एवं फ्लैश फ्लड" का सफल आयोजन सलूणी, हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में आज उपमंडल सलूणी में 10वीं स्टेट वाइड मेगा मॉक एक्सरसाइज का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस वर्ष की मॉक ड्रिल का मुख्य विषय "भूकंप एवं फ्लैश फ्लड" (Earthquake and Flash Flood) था, जिसका उद्देश्य किसी भी वास्तविक आपदा की स्थिति में विभिन्न प्रशासनिक विभागों की तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया और आपसी समन्वय को परखना था। सुनील पहाड़ी ✍️ Suneel Pahadi Pahadi News #facebook #instagram #youtube #twitter #tiktok #instagood #love #like #socialmedia #follow #viral #whatsapp #trending #marketing #music #reels #google #digitalmarketing #photography #insta #india #fashion #memes #followforfollowback #socialmediamarketing #business #linkedin #likeforlikes #spotify #art

Chamba, Chamba | Jun 15, 2026

आज चंबा में शपथ समारोह  में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और विधायक नीरज नैयर को सरोल वार्ड से नव निर्वाचित जिला परिषद लियाकत खान सम्मानित करते हुए

आज चंबा में शपथ समारोह में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और विधायक नीरज नैयर को सरोल वार्ड से नव निर्वाचित जिला परिषद लियाकत खान सम्मानित करते हुए

Chamba, Chamba | Jun 15, 2026

आज चंबा में प्रधान और उप प्रधानों का शपथ समारोह का आयोजन हुआ यह शपथ हिमाचल प्रदेश सरकार में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा शपथ दिलाई गई इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरजीत भरमोरी व सदर विधायक नीरज ने भरमौर विधायक डॉक्टर जनक राज डीएस ठाकुर डलहौजी विधायक व सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे

आज चंबा में प्रधान और उप प्रधानों का शपथ समारोह का आयोजन हुआ यह शपथ हिमाचल प्रदेश सरकार में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा शपथ दिलाई गई इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरजीत भरमोरी व सदर विधायक नीरज ने भरमौर विधायक डॉक्टर जनक राज डीएस ठाकुर डलहौजी विधायक व सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे

Chamba, Chamba | Jun 15, 2026