हुज़ूर: भोपाल नगर निगम में डीजल चोरी का मामला फिर सामने आया, कांग्रेस और भाजपा पार्षदों ने सवाल उठाए
Huzur, Bhopal | May 5, 2025 राजधानी भोपाल में नगर निगम के वाहनों से डीजल चोरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस पार्षद शिरीन अनवर मीटर ने कहा कि नगर निगम में आए दिन डीजल चोरी की घटनाएं हो रही है लेकिन महापौर और प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं|