हुज़ूर: भोपाल में लव जिहाद मामले को लेकर राज्यपाल से मिली सकल समाज की महिलाएं
Huzur, Bhopal | May 5, 2025 भोपाल में लव जिहाद के मामले को लेकर सकल समाज की महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राज्यपाल से मिला। मुलाकात के बाद महिलाओं ने बताया कि राज्यपाल ने उन्हें सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महिलाओं ने कहा कि वे हिंदू युवतियों को जागरूक करने के लिए विशेष योजनाएं बना रही हैं और इस दिशा में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा|