हुज़ूर: अरुणा कुमार की डीएमई नियुक्ति का विरोध तेज, भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स और जूनियर डॉक्टर्स ने किया प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | May 5, 2025 मध्य प्रदेश में डॉयरेक्टर मेडिकल एजुकेशन (DME) के पद पर अरूणा कुमार की नियुक्ति को लेकर विरोध तेज हो गया है। प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों ने एक साथ एक घंटे तक कार्य बहिष्कार कर जोरदार नारेबाजी की। भोपाल की गांधी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर एसोसिएशन, टीचर्स एसोसिएशन और जूनियर डॉक्टरों ने मिलकर अरुणा कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया|