जगदलपुर: पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर बीजेपी और प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा
पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि राम मंदिर से श्रद्धालुओं के चढ़ावे से प्रतिदिन 10 से 20 लाख रुपए चोरी किए जाते रहे ,और यह चोरी विगत 6 सालों से जारी है ।जिससे राम मंदिर में दान करने वालें श्रद्धालुओं की आस्था पर चोट पहुंची है । उन्होंने कहा कि हिन्दुओं को राम के नाम छला जा रहा है । पूर्व विधायक ने कहा कि इस मामले में SIT बनाकर केबल खानापूर्ति की जा रही है।