फिरोज़ाबाद: बसईमोहम्मदपुर थाना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, भैंस चोरी के वांछित बदमाश को तमंचे के साथ दबोचा
थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में वांछित चल रहे अजय पुत्र दीवान सिंह निवासी नगला चूरा को शंकरपुर पुल से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से अवैध तमंचा .32 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।