फिरोज़ाबाद: क्षत्रिय महासभा ब्रज प्रदेश अध्यक्ष बने दलवीर सिंह तोमर, शिवम होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में किया गया जोरदार स्वागत
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष बनाए गए एडवोकेट दलवीर सिंह तोमर ने शिवम रेस्टोरेन्ट में बुधवार दोपहर दो बजे क़रीबन एक प्रेसवार्ता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक सोलंकी ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया। अपने संबोधन में श्री तोमर ने कहा कि क्षत्रिय समाज राष्ट्रवादी विचारधारा का प्रतीक है।