फिरोज़ाबाद: ग्राम गुंदाऊ के बंद सरकारी स्कूलों में पहुंचकर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने राज्य सरकार की नीतियों पर बोला कड़ा हमला
ग्राम गुंदाऊ के बंद सरकारी स्कूलों पर बुधवार दोपहर 12 बजे करीब पहुंचकर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष शीलेंद्र वर्मा ने राज्य सरकार की नीतियों पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है, मर्जिंग के नाम पर स्कूलों को बंद किया जा रहा है।AAP नेताओं ने कहा कि छोटे बच्चों को दूर स्कूल भेजना संभव नहीं।