फिरोज़ाबाद: क्लब चौराहे के पास प्राइवेट अस्पताल में झुलसी महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के क्षेत्र के क्लब चौराहे के पास प्रेम हॉस्पिटल में उस बक्त हंगामा खड़ा हो गया। ज़ब अम्बे नगर निवासी मछला देवी नामक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों नें लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयी। गुस्साए लोगो को पुलिस नें समझा बुझाकर शांत करा दिया है।