अंबिकापुर: अंबिकापुर शहर में चाकू बाजी की घटना, नाबालिक ने युवक पर किया जानलेवा हमला, आरोपी नाबालिक पुलिस हिरासत में
अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकू बाजी की घटना सामने आई है।जहां नाबालिक ने अज्ञात कारणो से युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया ।गले सहित तीन बार गंभीर वार किया है।युवक की हालत गंभीर है अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवक का उपचार जारी है। कोतवाली पुलिस आरोपी नाबालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।