बांसवाड़ा: दीपावली स्नेह मिलन में उमड़ा जनसैलाब, बाहुबली कॉलोनी में बिखरे सामाजिक समरसता के रंग
बांसवाड़ा शहर की बाहुबली कॉलोनी विकास समिति के तत्वावधान में सर्व समाज दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समारोह में कॉलोनीवासियों सहित शहर के सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मंगलवार देर शाम मिली जानकारी अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ गोपाल पंड्या एवं पुरुषोत्तम जोशी द्वारा प्रस्तुत गुरु भक्ति भजनों से