तखतगढ़ थाना पुलिस ने कोसेलाव गांव में बर्तन दुकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए महिला चोर गिरोह की चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जोधपुर निवासी रेईसा, मौसमी, पिंकी और कमला को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार चारों महिलाओं के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस चोरीशुदा माल की बरामदगी और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
Sumerpur, Pali | Jun 24, 2026