शिवपुरी नगर: लालमाटी क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में महिला से टप्पेबाजी, ₹2 लाख के जेवरात हुए पार, नशे का शक
शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र से शादी समारोह से लौट रही एक महिला के साथ ऑटो रिक्शा में जेवरात चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने आज शुक्रवार की दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन देकर आरोप लगाया है कि ऑटो चालक और उसमें सवार अन्य चार लोगों ने मिलकर करीब 2 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए हैं।