पुलिस जवानों को बांधी राखी, भाई-बहन के रिश्ते की मिसाल बनीं एकल विद्यालय की आचार्य बहिनें
नारायणबगड़, चमोली। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर नारायणबगड़ पुलिस चौकी में रक्षाबंधन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एकल विद्यालय की आचार्य बहिनों ने पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस जवानों को रक्षासूत्र बांधा और उनका मुंह मीठा कराया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर रक्षासूत्र की पूजा के साथ हुई। इसके बाद आचार्य बहिनों ने पुलिस जवानों के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों एवं पत्रकारों को भी राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी देवेन्द्र कुमार ने सभी आचार्य बहिनों को मिष्ठान वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम ने भाई-बहन के स्नेह, आपसी सम्मान और सामाजिक सौहार्द का सुंदर संदेश दिया।
#रक्षाबंधन #नारायणबगड़ #चमोली #एकलविद्यालय #पुलिस #रक्षासूत्र #RakshaBandhan #Chamoli