मानिकपुर: चित्रकूट के स्कूल में हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सोलर उपकरण व बैटरियां बरामद की गईं
चित्रकूट पुलिस ने दो स्कूलों में हुई चोरी का आज रविवार सुबह 2:30 बजे खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी सुधाकांत दुबे की निशानदेही पर चार सोलर पैनल, तीन इनवर्टर, छह बैटरियां समेत अन्य उपकरण बरामद हुए। आरोपी चोरी का सामान बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की।