नगर परिषद बोर्ड की बजट बैठक 15 फरवरी को परिषद सभा भवन में बुलाई गई है। सभापति संदीप शर्मा ने बताया कि अपराह्न 3 बजे बैठक शुरू होगी। इस संबंध में नगर परिषद द्वारा सभी पार्षदों को बैठक में प्रस्तुत किए जाने वाले प्रस्तावों की कार्य सूची भेज दी गई है। बैठक में संशोधित बजट वर्ष 2030-24 एवं वार्षिक बजट वर्ष 2024-25 पर चर्चा होगी।