चित्तौड़गढ़: फर्जी इनामी योजना में ₹50 लाख की ठगी के शिकार ग्रामवासियों ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन
इनामी योजना का लोभ देकर छोटी-छोटी रकम इकट्ठा कर वक्त इनाम खोले जाने पर फर्जी कूपन का सहारा लेकर फर्जी लोगों के इनाम खोलने व करीब ₹50 लाख की ठगी के बाद ग्रामवासियों ने जिला पुलिस अधीक्षक को सोमवार को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की। बस्सी के पालका के ग्रामवासियों ने ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है।